नेहा धूपिया ने दिखाई अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक, छोटी गुड़िया का रखा ये खूबसूरत नाम
नेहा धूपिया ने 18 नवंबर, रविवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसकी फोटो सामने आई है
नेहा धूपिया ने 18 नवंबर, रविवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसके चलते उनके और अंगद बेदी के घर में खुशियों का माहोल है. देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. अब बेबी के जन्म के दो दिन बाद आज नेहा ने अपनी छोटी प्रिंसेस की एक झलक दुनिया के शेयर की है. उन्होंने फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
फोटो को शेयर करके उन्होंने लिखा, "मेहर धूपिया दुनिया से हेलो कह रही हैं." नेहा द्वारा शेयर की गई फोटो में उनकी बेबी सॉक्स पहनी हुईं नजर आईं. सॉक्स पर लिखा था, "हेलो वर्ल्ड'.
आपको बता दें कि हा ने अगस्त की शुरुआत में अपनी प्रेगनेंसी के बारे में दुनिया से रिवील करते हुए सोशल नेटवर्किंग एप इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर की थी. नेहा की प्रेगनेंसी को लेकर काफी दिनों से मीडिया में कयास लगाया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने खुद इस बात का खुलासा सभी से किया.
ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म, पिता बने अंगद बेदी के घर जश्न का माहोल
नेहा और अंगद ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में शादी की थी. शादी के बाद इन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

