Birthday Special: 43 साल की उम्र में 15 साल छोटे इस मॉडल को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में आता है. सुष्मिता खुद को काफी फिट भी रखती हैं
सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में आता है. सुष्मिता खुद को काफी फिट भी रखती हैं. वह अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं. वह अपने फैन्स को भी फिट रहने के लिये प्रेरित करती हैं. सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हुआ था.आज वह अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. सुष्मिता का नाम कई लोगों से जोड़ा गया है और इन दिनों फिर से अपनी लव लाइफ के चलते सुष्मिता सेन काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वह मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं.
बताया जा रहा है कि रोहमन सुष्मिता से तकरीबन 15 साल छोटे हैं. जहां सुष्मिता की उम्र 43 साल है, वहीं रोहमन 28 साल के हैं. हाल ही में सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर में रोहमन शॉल भी दिख रहे थे. सुष्मिता ने फोटो को शेयर करते वक्त #loveofmylife का प्रयोग किया था. इसके अलावा भी कई बार सुष्मिता ने रोहमन और अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.
View this post on Instagram
अब यह देखना होगा कि क्या सुष्मिता रोहमन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करती हैं कि नहीं. यह भी पढ़ें:- Shocking! जब पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ 15 साल के लड़के ने की गंदी हरकत, ऐसे सिखाया सबक
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

