बॉलीवुड

जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर को 16 साल की उम्र में ऑफर हुई थी सलमान खान की फिल्म, इस वजह से कर दी थी रिजेक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 32वां जन्मदिन (32th Birthday) मना रही हैं. उन्होंने फिल्म 'लव का दी एंड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. मगर श्रद्धा ने इससे पहले फिल्म 'तीन पत्ती' में भी एक छोटा किरदार निभाया था.

जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर को 16 साल की उम्र में ऑफर हुई थी सलमान खान की फिल्म, इस वजह से कर दी थी रिजेक्ट
श्रद्धा कपूर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं (Photo Credits: File Image)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 32वां जन्मदिन (32th Birthday) मना रही हैं. उन्होंने फिल्म 'लव का दी एंड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. मगर श्रद्धा ने इससे पहले फिल्म 'तीन पत्ती' में भी एक छोटा किरदार निभाया था. 'आशिकी-2' के बाद श्रद्धा कपूर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 'एक विलेन', 'हैदर' , 'बागी' और 'स्त्री' जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है. उन्हें एक बार सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी काम करने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने वो फिल्म रिजेक्ट कर दी थी.

जब श्रद्धा 16 साल की थी, तब सलमान ने उन्हें अपने साथ एक फिल्म ऑफर की थी. दरअसल, श्रद्धा उन दिनों अपने एक स्कूल के प्ले में अभिनय कर रही थी. सलमान ने श्रद्धा को देखा और उन्हें उनमें बहुत टैलेंट नजर आया. सलमान ने उनके सामने एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव रखा लेकिन श्रद्धा ने उस वक्त मना कर दिया. श्रद्धा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी.

 

View this post on Instagram

 

🌸 @2bmeindia

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

यह भी पढ़ें:-  Baaghi 3: दिशा पटानी हुईं आउट, श्रद्धा कपूर की 'बागी' सीरीज में वापसी, टाइगर श्रॉफ संग मचाएंगी धमाल

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर इस साल 3 फिल्मों में नजर आएंगी :- साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ 'साहो', वरुण धवन के साथ 'स्ट्रीट डांसर' और सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'छिछोरे'. आज श्रद्धा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म 'साहो' का टीजर 'शेड्स ऑफ साहो 2' भी रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2019 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).