बॉलीवुड

Baaghi 3: दिशा पटानी हुईं आउट, श्रद्धा कपूर की 'बागी' सीरीज में वापसी, टाइगर श्रॉफ संग मचाएंगी धमाल

टाइगर श्रॉफ की हित सीरीज 'बाघी 2' के बाद अब इसके मेकर्स एक बार फिर इस फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं

Baaghi 3: दिशा पटानी हुईं आउट, श्रद्धा कपूर की 'बागी' सीरीज में वापसी, टाइगर श्रॉफ संग मचाएंगी धमाल
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर (Photo Credits: Facebook)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की हिट सीरीज 'बागी' (Baaghi) के तीसरे पार्ट को लेकर काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. फिल्म के थर्ड इनस्टॉलमेंट की हाल ही में घोषणा की गई थी और अब इस फिल्म के मेकर्स ने रिवील किया है कि एक बार फिर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इस फिल्म के सीक्वल में वापसी कर रही हैं. फिल्म 'बागी' के पहले पार्ट को शब्बीर खान (Sabbir Khan) ने डायरेक्ट किया था जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर नजर आए थे. इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'बागी 2' (Baaghi 2) का निर्देशन अहमद खान (Ahmed Khan) ने किया और इस बार फिल्म में टाइगर के साथ दिशा पटानी लीड रोल में दिखीं.

अब खबर आई है कि इस फिल्म के तीसरे पार्ट में एक बार फिर श्रद्धा कपूर की वापसी हो गई है. इस बार भी इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ही करेंगे. अहमद ने फिल्म में श्रद्धा की वापसी को कन्फर्म करते हुए आज सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की.

आपको बता दें कि दिशा पटानी इन दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' (Bharat) के काम में काफी व्यस्त हैं. वहीं श्रद्धा कपूर सायना नेहवाल बायोपिक )Saina Nehwal) और रेमो डीसूजा की डांस फिल्म पर काम कर रही हैं. इसी के साथ श्रद्धा अब 'बागी 3' की कास्ट से भी जुड़ गई हैं.

इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडीयाडवाला (Sajid Nadidawala) कर रहे हैं और ये फिल्म 6 मार्च, 2020 में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).