बॉलीवुड

Birthday Special : उम्र में 12 साल बड़ी अमृता से की थी सैफ अली खान ने शादी, फिर इस वजह से हुआ था तलाक

सन 1991 में सैफ अली खान और अमृता सिंह शादी के बंधन में बंध गए थे. एक फिल्म के सेट पर ये दोनों एक दूसरे से मिले थे

Birthday Special : उम्र में 12 साल बड़ी अमृता से की थी सैफ अली खान ने शादी, फिर इस वजह से हुआ था तलाक
अमृता सिंह और सैफ अली खान (Photo Credits : Instagram)

सन 1991 में सैफ अली खान और अमृता सिंह शादी के बंधन में बंध गए थे. एक फिल्म के सेट पर ये  दोनों एक दूसरे से मिले थे. उस दौरान जहां अमृता सिंह को एक सफल अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था, वहीं सैफ अली खान स्ट्रगलिंग पीरियड से गुजर रहे थे. कहा जाता है कि पहली मुलाकात में ही सैफ को अमृता से प्यार हो गया था और इसलिए उन्होंने उन्हें डिनर पर इनवाइट किया था. अमृता ने सैफ से कहा था कि वह डिनर के लिए कही बाहर नहीं जाएंगी पर वो उनके घर पर आ सकते हैं. फिर सैफ ने अमृता के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया था. अमृता ने भी झट से उन्हें हां कह दिया था.

अमृता और सैफ की उम्र में 12 साल का अंतर था. इस वजह से सैफ के माता-पिता इस शादी के समर्थन में नही थे. आखिरकार साल 1991 में इन दिनों की शादी हुई पर अफसोस कुछ समय बाद इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी. साल 2004 में इन दोनों का तलाक हुआ. उस समय सैफ का नाम रोजा से जुड़ने लगा था. अमृता और सैफ के तलाक की वजह भी इसी को बताया गया. सैफ और रोजा का रिलेशनशिप

भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया.

2007 में सैफ और करीना की नजदीकियां बढ़ने लगी और 2012 में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली. सैफ से पहले करीना शाहिद कपूर को डेट कर चुकी थी.

सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तलाक के बाद अमृता ने उनसे 5 करोड़ रूप मांगे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 12:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).