बॉलीवुड

बिग बॉस के घर में शादी करने की खबरों पर रश्मि देसाई का बड़ा बयान, बताई ये बात

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने इस सीजन के 'बिग बॉस' के घर के अंदर उनके शादी करने की अफवाहों को बकवास बताया है. शहर के एक हालिया रिपोर्ट में ऐसी सूचना दी गई थी कि 'उतरन' अभिनेत्री रश्मि अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ घर के अंदर शादी कर सकती हैं.

बिग बॉस के घर में शादी करने की खबरों पर रश्मि देसाई का बड़ा बयान, बताई ये बात
रश्मि देसाई (Photo Credits IANS)

मुंबई: अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने इस सीजन के 'बिग बॉस' (Bigg Boss)  के घर के अंदर उनके शादी करने की अफवाहों को बकवास बताया है. शहर के एक हालिया रिपोर्ट में ऐसी सूचना दी गई थी कि 'उतरन' अभिनेत्री रश्मि अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान (Boyfriend Arhaan Khan)  के साथ घर के अंदर शादी कर सकती हैं.मालूम हो कि शो का पहला एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ था. रश्मि ने जहां रविवार को घर के अंदर प्रवेश किया है, वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अरहान भी कुछ सप्ताह के बाद कथित तौर पर घर में प्रवेश करेंगे.

इस बारे में रश्मि ने आईएएनएस से कहा, "मैं वास्तव में जानना चाहती हूं कि ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है. मैं जिम्मेदार महिला हूं और मुझे पता है कि निर्णय कैसे लिया जाता है. मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर कुछ लोग ऐसा क्यों करते हैं. यह बहुत ही बकवास अफवाह है। यह (शादी) काफी खूबसूरत चीज होती है. अगर मैं शादी करती हूं, तो मैं लोगों को अच्छी तरह से सूचित करुं गी. मैं कोई अपराध नहीं कर रही हूं. यह भी पढ़े: बिग बॉस 13 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं रश्मि देसाई, चार्ज कर रही हैं इतने करोड़

वहीं घर में प्रवेश करने को लेकर रश्मि ने बताया कि वे काफी घबराई हुई हैं, वहीं वह उत्साहित भी हैं. हालांकि अभिनेत्री ने यह भी बताया कि घर के अंदर जाना आसान नहीं था.रश्मि ने कहा, "वहां जाना आसान नहीं होगा, लेकिन मेरा मानना है कि मेरी यात्रा मजेदार होगी। इस शो के प्रतिभागी रह चुके लोगों ने बताया कि जब आप शो में जाओगी तो आप अपने मूड स्वींग्स और अपनी भावनाओं पर काबू करना सीख जाओगी.

मेरे ख्याल से वो शानदार चीज होगी. ये आपको मजबूत इंसान बनाएगी. घर के अंदर नए दोस्त बनाने के सवाल पर रश्मि ने कहा, "वहां मैं उनसे मिलने वाली हूं, जिन्हें मैं नहीं जानती हूं और न जिनसे मैंने पहले कभी बात की है. ऐसे में मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि वहां मेरे नए दोस्त बनेंगे या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).