टाइगर श्रॉफ की वजह से खूब परेशान हुई बिग बॉस की यह कंटेस्टेंट, देखें Video
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की वजह से बिग बॉस की कंटेस्टेंट काफी परेशान हो गई है
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की वजह से बिग बॉस की कंटेस्टेंट काफी परेशान हो गई है. दरअसल, यहां पर हम 'बिग बॉस 11' में भाग ले चुकी वी.जे बेनाफ्शा सूनावाला की बात कर रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर किया है और अभी तक इसे काफी लोग देख भी चुके हैं.
वीडियो को शेयर करते वक्त बेनाफ्शा ने लिखा कि, "मैं टाइगर श्रॉफ से एक इंटरव्यू के लिए मिली थी पर वो अपना फोन छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे थे. कृपया इसका कारण ढूंढ़ने में मेरी मदद कीजिए." वीडियो में बेनाफ्शा टाइगर का इंटरव्यू लेने के लिए इंतजार कर रही हैं पर टाइगर अपना फोन इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं. वैसे तो यह वीडियो किसी ऐड के लिए लग रहा है, पर अभी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है.
अगर टाइगर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की बात करें तो उनके साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी. ये दोनों अभिनेत्रियां इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में की जा रही है और इसी साल 23 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2018 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

