निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड्स शो में परफॉर्म करेंगी भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में 20 दिसंबर को होगा. एक सूत्र ने कहा बेहतरीन फिल्मों से लेकर जलवायु परिवर्तन से संबंधित अभियानों के माध्यम से अपनी बात रखने तक अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दर्शकों को रोमांचित करने से कभी नहीं चूकती हैं.
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड (Nickelodeon Kids' Choice Awards) में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में 20 दिसंबर को होगा. एक सूत्र ने कहा बेहतरीन फिल्मों से लेकर जलवायु परिवर्तन से संबंधित अभियानों के माध्यम से अपनी बात रखने तक अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दर्शकों को रोमांचित करने से कभी नहीं चूकती हैं और अब भूमि केसीए अवॉर्ड्स में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
भूमि को उनके शूटिंग कार्यक्रमों के बाद अपने धमाकेदार परफॉर्मेस पर पूर्वाभ्यास करते हुए भी देखा गया है. 5 जनवरी, 2020 को निक चैनल पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा.
View this post on Instagram
Looking at the weekend like 😍 . . . #goodmorning #friday #black #love #weekend #ready #revolution
यह भी पढ़ें : भूमि पेडनेकर ने ग्लैमरस अवतार को लेकर दिया बयान, कहा- अपने निभाए गए किरदारों से मैं अलग हूं
बॉलीवुड में अगर काम की बात करें तो भूमि ने हाल ही में दर्शकों को एक के बाद एक दो सुपरहिट फिल्मों का तोहफा दिया जिनमें 'बाला' और 'पति, पत्नी और वो' शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

