बॉलीवुड

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया हॉट वर्कआउट Video, फिटनेस से लोगों को कर रही हैं इम्प्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लॉकडाउन के दिनों में अपने जिम सेशन्स और अपने वर्कआउट शेड्यूल्स को काफी मिस कर रही हैं. भूमि ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वर्कआउट मशीन पर जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं.

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया हॉट वर्कआउट Video, फिटनेस से लोगों को कर रही हैं इम्प्रेस
भूमि पेडनेकर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों में अपने जिम सेशन्स और अपने वर्कआउट शेड्यूल्स को काफी मिस कर रही हैं. भूमि ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो वर्कआउट मशीन पर जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक काफी लोग देख चुके हैं. स्पोर्ट्स वियर पहनी हुई भूमि इस वीडियो में काफी फिट नजर आ रही हैं.

भूमि ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, "थ्रोबैक'. इससे पता चलता है कि भूमि का ये वीडियो पुराना है और वो अपने उन आजाद दिनों को काफी मिस कर रही हैं. ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला ने दिया वर्कआउट चैलेंज, जिम करते हुए फोटो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

♥️💪🏻 #throwbackthursday . . . #goodmorning #majormissing #pilates @neelamstotalfitnessstudio

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on

भूमि पेडनेकर ने फिल्म 'दम लगा के हईशा' (Dum Laga Ke Haisha) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो एक ओवर वेट महिला के किरदार में नजर आईं थी जिसके लिए उन्होंने अपना वजन लगभग 12 किलो तक बढ़ा लिया था. इस फिल्म के बाद उन्हें उनके मोटापे के लिए काफी ट्रोल भी होना पड़ा था.

लेकिन समय के साथ भूमि ने जिस तरह से अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया, उसे देखकर हर कोई दंग है. भूमि हाल ही में फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).