बॉलीवुड

Bhoot Police: हिमाचल प्रदेश में 'भूत पुलिस' का पहला शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा

आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' के निर्माताओं ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म के पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है. पिछले महीने राज्य के विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई. पवन कृपलाणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में फिल्माया जाएगा.

Bhoot Police: हिमाचल प्रदेश में 'भूत पुलिस' का पहला शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा
पवन कृपलानी (Photo Credits: Instagram)

आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) के निर्माताओं ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म के पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है. पिछले महीने राज्य के विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई. पवन कृपलाणी (Pawan Kripalani) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में फिल्माया जाएगा. शूटिंग 15 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "पहला शेड्यूल खत्म हो गया है. हैशटैग टीम भूत पुलिस. धर्मशाला में शूटिंग पहला शेड्यूल पूरा कर चुकी है. 15 दिसंबर 2020 से मुंबई में दूसरा शेड्यूल शुरू होगा." इस फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडिस, यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी हैं. यह भी पढ़े: Bhoot Police: जैकलीन फर्नांडिज ने समाप्त किया फिल्म ‘भूत पुलिस’ का धर्मशाला शेड्यूल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

बता दें कि हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) अपनी शूटिंग शेड्यूल ख़त्म कर मुंबई लौटी. जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा, "शेड्यूल रैप हैशटैग धर्मशाला, हैशटैग भूत पुलिस. मेरा पूरा शेड्यूल का समय कितना अच्छा था. मैं पहले से ही इस टीम को मिस कर रही हूं.’" साथ ही जैकलीन ने फिल्म के साथ जुड़ने की उम्मीद जताई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).