बॉलीवुड

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का किया ऐलान, प्रियदर्शन करेंगे डायरेक्ट (Watch Video)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर एक धमाकेदार ऐलान किया है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का पहला लुक जारी किया है. इस फिल्म में वह एक बार फिर दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के साथ नजर आएंगे.

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का किया ऐलान, प्रियदर्शन करेंगे डायरेक्ट (Watch Video)
Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Bhoot Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर एक धमाकेदार ऐलान किया है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का पहला लुक जारी किया है. इस फिल्म में वह एक बार फिर दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के साथ नजर आएंगे. जारी किए गए पोस्टर में अक्षय कुमार फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में दूध का कटोरा है और कंधे पर एक बिल्ली बैठी हुई है. यह पोस्टर काफी दिलचस्प है और दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहा है.

अक्षय कुमार ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, "मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद, साल दर साल! इस साल मैं 'भूत बंगला' के पहले लुक के साथ जश्न मना रहा हूं! 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़कर मैं बेहद उत्साहित हूं. यह ड्रीम कोलैबरेशन काफी समय से बन रहा था... मैं इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता. मैजिक के लिए बने रहें."

देखें 'भूत बंगला' का पहला लुक:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं. अब एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं, इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अक्षय कुमार एक अलग अंदाज में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).