बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन का लुक आया सामने, 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' आज तक दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था. काफी समय से फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही थी. बताया जा रहा था कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे और कुछ ऐसा ही हुआ

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन का लुक आया सामने, 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'भूल भुलैया 2' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) आज तक दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था. काफी समय से फिल्म के सीक्वल की चर्चा हो रही थी. बताया जा रहा था कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे और कुछ ऐसा ही हुआ. फिल्म से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का लुक सामने आ चुका है और उन्हें देखकर आपको अक्षय कुमार के किरदार की याद आ जाएगी. वह बिल्कुल उन्हीं की तरह लग रहे हैं. कार्तिक का लुक आपको काफी पसंद आएगा.

तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार्तिक ने पीले रंग की धोती और कुर्ता पहन रखा है. उन्होंने हाथ में रुद्राक्ष की माला पकड़ी हुई है और साथ ही काला चश्मा भी लगाया हुआ है. एक नजर डालिए कार्तिक आर्यन के लुक पर:-

यह भी पढ़ें:- सारा अली खान या जाह्नवी कपूर, 'भूल भुलैया 2' में कौन बनेंगी कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेस?

आपको बता दें कि फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. फिल्म अगले साल 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. पहले पार्ट की बात करें तो उसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा अहम रोल में थे. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. अनीज बाजमी इस फिल्म के सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे. कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह 'भूल भुलैया 2 ' के अलावा जल्द ही 'पति पत्नी और वो', 'दोस्ताना 2' और 'लव आजकल 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).