कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग को लेकर आई बड़ी अपडेट
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी शुरू करने के लिए मेकर्स हाथ पैर मार रहें हैं. हालांकि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी. ऐसे में भूल भुलैया 2 के मेकर्स को उत्तर प्रदेश सरकार की परमिशन का इंतजार है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) से फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग मार्च महीने से ही रुकी हुई है. हालांकि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Goverment) ने फिल्मों की शूटिंग शुरू करने के आदेश दे दिए हैं. जो तय नियमों के तहत शूट किये जाएंगे. ऐसे में अब मेकर्स अपने बचे हुए प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हुए हैं. ऐसे में खबर आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की शूटिंग भी शुरू करने के लिए मेकर्स हाथ पैर मार रहें हैं. हालांकि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी. ऐसे में भूल भुलैया 2 के मेकर्स को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार की परमिशन का इंतजार है.
फिल्म के डायरेक्टर अनीज बज्मी ने मिडडे से बात करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार से परमिशन मिलने के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाएगी. वहां पर हमने बड़ा सेट लगाया है. जिसका इस्तेमाल पिछले कुछ महीनों से नहीं हुआ है. ऐसे में कंटीन्यू करने के लिए हमें वहां शूट करना होगा. साथ ही हमें कास्ट एंड क्रू का भी ख्याल रखना है. ऐसे में परमिशन मिलने तक हमें लगता है कि सितंबर महीने में ही शूटिंग शुरू कर पायेंगे.
इस फिल्म के अभी 35 दिनों की शूटिंग बची हुई है. ऐसे में फिल्म का एक बड़ा शेड्यूल पेंडिंग है. बात करें इस फिल्म की तो ये अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

