बॉलीवुड

भोजपुरी एक्ट्रेस Shweta Mahara ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, हॉट डांस वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता महारा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सनसनी मचाती हुई नजर आ रही हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस Shweta Mahara ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, हॉट डांस वीडियो हुआ वायरल
श्वेता म्हारा (Photo Credits: Instagram)

Bhojpuri Actress Shweta Mahara Videos: भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता महारा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सनसनी मचाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल में अपना एक डांस वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है जो फैंस के बीच काफी चर्चा में है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

श्वेता ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो ब्लैक कलर की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहनी हुई अपने बेहद हॉट अवतार में डांस कर रही हैं. यहां वो कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर अपनी कमर लचकाती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani के Bhojpuri सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, देखें हिट Music Video

श्वेता अपने फैंस के लिए इसी प्रकार का तड़कता-भड़कता परफॉर्मेंस लेकर आती हैं. हाल ही में उनका न्यू सॉन्ग 'गुलाब जल' रिलीज किया गया जिसमें वो एक्टर नीलकमल के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं. उनका ये गाना भी इंटरनेट पर खब वायरल हो रहा है और उसे 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).