बॉलीवुड

Bhojpuri Actress Anupama Pathak Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, मौत से पहले फेसबुक पर Video शेयर करके बताई वजह

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने मुंबई के दहिसर इलाके स्थित पर अपने घर पर 2 अगस्त को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात ये है कि जान देने से पहले अनुपमा ने फेसबुक पर एक 10 मिनट का वीडियो शेयर करके बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया है.

Bhojpuri Actress Anupama Pathak Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, मौत से पहले फेसबुक पर Video शेयर करके बताई वजह
भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक (Photo Credits: Instagram)

Bhojpuri Actress Anupama Pathak dies by Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने मुंबई के दहिसर इलाके स्थित पर अपने घर पर 2 अगस्त को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात ये है कि जान देने से पहले अनुपमा ने फेसबुक पर एक 10 मिनट का वीडियो शेयर करके बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाने जा रही हैं. अपनी मौत से पहले उन्होंने अपने सभी चाहनेवालों और शुभचिंतकों को दी चीजें बताई.

अनुपमा ने कहा कि जब वो मई में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपने गांव थी तब मनीष झा ने उनकी दो पहिया गाड़ी ले लेती थी और उनके मुंबई लौटने के बाद भी उन्हें गाड़ी नहीं लौटाई और ऐसा करने से इनकार कर दिया.

अनुपमा ने दूसरी वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने विजडम प्रोडूसर कंपनी में 10,000 हजार रूपए निवेश किये थे. इसके लिए उनके एक दोस्त ने उन्हें सलाह दी थी. लेकिन बाद में उस कंपनी ने उनके  पैसे नहीं लौटाए.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI दर्ज कर रही है केस, भारत सरकार के आदेश के बाद लिया फैसला

वीडियो में अपना दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कभी किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए. गौरतलब है कि अपने पिछले फेसबुक पोस्ट में अनुपमा ने सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में भी सवाल उठाया था.

अनुपमा की मौत को लेकर मुंबई पुलिस ने (Mumbai Police) मामला दर्ज कर लिया है. अनुपमा ने कुछ टीवी शोज में भी काम किया था.

गौरतलब है कि बीते बुधवार को 'कहानी घर घर की' एक्टर समीर शर्मा ने भी आत्महत्या कर ली. मनोरंजन जगत से लगातार इस तरह की धक्कादायक खबर से इंडस्ट्री का भी काफी नुकसान हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).