VIDEO: Bharti Singh ने Aly Goni और Jasmine Bhasin संग मनाया अपना जन्मदिन, पति Harsh Limbachiya करते दिखे डांस
टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. भारती अब 37 वर्ष की हो चुकी हैं और ऐसे में इस स्पेशल दिन पर उनके पति हर्ष लिंबाचिया और उनके यार-दोस्त उनके चेहरे की मुस्कराहट को बढ़ाने की पूरी कोशिशों में जुटे हुए हैं.
टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. भारती अब 37 वर्ष की हो चुकी हैं और ऐसे में इस स्पेशल दिन पर उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) और उनके यार-दोस्त उनके चेहरे की मुस्कराहट को बढ़ाने की पूरी कोशिशों में जुटे हुए हैं. भारती के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाने बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट्स रह चुके एली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) उनके घर पहुंचे और उनके साथ मिलकर सेलिब्रेट किया.
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किये गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती हंसते हुए अपना बर्थडे केक काट रही है जैस्मिन भी उनके साथ मौजूद है. इसी के साथ इस असवर को भरपूर एन्जॉय करते हुए हर्ष लिंबाचिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए मशहूर भारती यहां अपने उसी मिजाज में नजर आईं. केक काटने के बाद उसका पहला टुकड़ा उन्होंने हर्ष को खिलाया और सभी के साथ मिलकर एन्जॉय किया. भारती के इस सेलिब्रेशन में एली और जैस्मिन ने भी जमकर रंग जमाया. इंटरनेट पर अब इनका ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और उनके तमाम फैंस और चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

