भाभीजी घर पर! है की अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन ने 'घुंघरू' सॉन्ग किया ऐसा डांस, फैंस बोले- आग लगा दिया
सब टीवी के पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर है' में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं. सौम्या अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं.
सब टीवी के पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर है' (Bhabiji Ghar Par Hain!) में अनीता भाभी (Anita Bhabhi) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं. सौम्या अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं. आज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना के बेहद मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो डांस करती हुई नजर आईं.
इस वीडियो में सौम्या फिल्म 'वॉर' से ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के सॉन्ग 'घुंघरू' (Ghungaroo) पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. रेड टॉप और ब्लैक पेंट्स पहनी हुई सौम्या अपने स्टाइलिश अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सौम्या ने लिखा, "डांस करने की ये मेरी एक और कोशिश है. सच कहूं तो इस परफेक्ट स्टेप को पाने में मुझे 5 टेक्स लगे. वैसे ये परफेक्ट तो नहीं लेकिन मेरे लिए एक टेक में ही सही स्टेप्स पाना बेहद खुशियों से भरा था. जिंदगी का लुत्फ उठा रही हूं. धन्यवाद."
इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसपर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन के घर पर हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बची जान
सौम्या सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस से जुड़े पोस्ट्स को शेयर करके अपने फैंस को मोटीवेट करती रहती हैं. टीवी शो 'भाभीजी घर पर है' में उनका अनीता भाभी का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है और लोग उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

