बॉलीवुड

इस वजह से रैंप वॉक करते समय भावुक हुए करण जौहर

फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) उस वक्त भावुक हो गए, जब रॉयल ओपेरा हाउस (Royal Opera House) में रैंप वॉक के दौरान उनकी बचपन की यादें ताजा हो गईं.

इस वजह से रैंप वॉक करते समय भावुक हुए करण जौहर
फिल्मकार करण जौहर (Photo Credit- Yogen shah)

मुंबई:  फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) उस वक्त भावुक हो गए, जब रॉयल ओपेरा हाउस (Royal Opera House) में रैंप वॉक के दौरान उनकी बचपन की यादें ताजा हो गईं. करण लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) समर/रिजॉर्ट 2019 में डिजाइनर गौरव गुप्ता के उद्घाटन शो के शोजस्टॉपर बने. उनके साथ तब्बू भी नजर आईं. इस संग्रह में समकालीन मुंबई की सांस्कृतिक झलक दिखाई दी.

यहां मंगलवार रात हुए शो के बाद, उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है. इस विशेष स्थान से जुड़ीं मेरी बहुत-सी यादें हैं. रॉयल ओपेरा हाउस एक ऐसी जगह है, जहां बचपन में मैं कई बार आया हूं, यहां कई फिल्में देखीं और अब मुझे विश्वास नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें : करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को लेकर किया यह खुलासा, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

 

View this post on Instagram

 

Xmas eve shine!!! #aboutlastnight styled by @nikitajaisinghani in @falgunishanepeacockindia

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

यह इतना प्रतिष्ठित स्थान बन चुका है." उन्होंने कहा, "इस विशेष स्थान पर रैंप वॉक करते हुए मुझे ऐसा महसूस होता है कि ये जीवन का एक पूरा चक्र है." रैंप पर वॉक के दौरान करण लाल रंग के ब्लेजर के साथ काले रंग की पैंट में दिखे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).