Bawaal: Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की फिल्म ने ओटीटी पर मचाया 'बवाल', एक हफ्ते के भीतर फिल्म को मिले 7 मिलियन से अधिक व्यूज
वरुण धवन और जान्हवी कपूर को फिल्म 'बवाल' के लिए काफी सराहना मिल रही है. एक मीडिया कंसल्टिंग फर्म के मुताबिक, रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर ही, फिल्म ने सात मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं और एक बड़ी हिट के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर को फिल्म 'बवाल' के लिए काफी सराहना मिल रही है. एक मीडिया कंसल्टिंग फर्म के मुताबिक, रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर ही, फिल्म ने सात मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं और एक बड़ी हिट के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. फिल्म की शानदार कहानी एक रिश्ते के भीतर अनुभव की जाने वाली चुनौतियों को दर्शाती है, जो अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) की कहानी को खूबसूरती से बुनती है. Dono Teaser: सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल फिल्म 'दोनो' के साथ करने जा रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू, सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या कर रहे हैं डायरेक्ट (Watch Teaser)
उनकी प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है. कहानी, परफॉर्मेंस, प्रोडक्शन डिजाइन और निर्देशन ने प्रशंसा अर्जित की है. फिल्म अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्की पिक्चर्स के सहयोग से साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है.
फिल्म का निर्देशन बहुप्रशंसित नितेश तिवारी ने किया है, जो 'दंगल', 'चिल्लर पार्टी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 'बवाल' वर्तमान में भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम है. जिसमें जान्हवी कपूर और वरुण धवन प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

