Prabhas in Mission Impossible 7: टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में नजर आएंगे बाहुबली स्टार प्रभास? फैंस लगा रहे हैं कयास
फिल्म 'बाहुबली' से देश और दुनिया में प्रसिद्धि पानेवाले साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. अपने चाहनेवालों के दिलों और आज करने वाले प्रभास की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है.
फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) से देश और दुनिया में प्रसिद्धि पानेवाले साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. अपने चाहनेवालों के दिलों और आज करने वाले प्रभास की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. प्रभास को लेकर इन दिनों सोशल में पर एक नई खबर वायरल (Viral) हो रही जिसे पढ़ने के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. बताया जा रहा है कि एक्टर को हॉलीवुड के एक प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किया गया है.
वायरल पोस्ट में दवा किया जा रहा है कि प्रभास टॉम क्रूज (Tom Cruise) की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में नजर आएंगे. इस बात को लेकर प्रभास या उनकी टीम से किसी तरह को जानकारी नहीं दी गई और ना ही इस खबर की पुष्टि की गई है. लेकिन वायरल पोस्ट में बताया गया कि इस सुपर हिट फिल्म के अगले हिस्से में प्रभास अहम भूमिका में होंगे.

कहा गया कि 'मिशन इम्पॉसिबल' के दो भागों को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी इसके अगले हिस्से के लिए प्रभास पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर भी दिया है. इसपर प्रभास की किया प्रतिक्रिया रही ये पता चलना अभी बाकी है. अगर वायरल पोस्ट की मानें तो क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और प्रभास के बीच इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर चर्चा भी हुई है.
View this post on Instagram
प्रभास जो अपनी फिल्म 'राधे श्याम' के लिए हाल ही में इटली में शूट कर रहे थे, उसी जगह उनकी निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी से मुलाकात हुई और फिल्म को लेकर इन्होंने चर्चा की. हालांकि इस बता की सच्चाई अभी सामने आना बाकि है कि वायरल हो रही पोस्ट वाकई सच है या फिर एक अफवाह.
बात करें फिल्म 'राधे श्याम' की तो इसमें वो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग नजर आएंगे. इसके अलावा वो फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम की बड़ी भूमिका निभाते दिखेंगे. इसी के साथ उनकी झोली दो और प्रोजेक्ट है. इसमें निर्देशक नाग अश्विन द्वारा निर्देशित की जा रही साइंस फिक्शन फिल्म 'रेम्बो' की हिंदी रीमेक फिल्म मौजूद है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

