बॉलीवुड

Baaghi 3 Box Office: बागी बनकर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े टाइगर श्रॉफ, पहले दिन बटोरे इतने करोड़

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन पर तकरीबन 26 से 28 करोड़ की कमाई की है.

Baaghi 3 Box Office: बागी बनकर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े टाइगर श्रॉफ, पहले दिन बटोरे इतने करोड़
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

Baaghi 3 Box Office Day 1 Collection: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3' ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन पर 17.50 करोड़ की कमाई की है. 'बागी' (Baaghi) सीरीज की इस तीसरी कड़ी की भले ही समीक्षकों से खास रिस्पोंस नहीं मिला है लेकिन टाइगर के एक्शन को देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नजर आई.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर बागी के तीनों सीरीज के पहले दिन की कलेक्शन क शेयर किया है. इसमें बागी 3 ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है.

इस फिल्म को देशभर में 4400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और वर्ल्डवाइड इसे 5500 मिले हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है. ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म अब तक की सबसे बड़ी होली रिलीज है. इससे पहले पिछले साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) को 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, देखिए किस किस सेलेब्स ने मारी एंट्री

आपको बता दें कि 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इस फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के साथ जैकी श्रॉफ, अंकिता लोखंडे और आशुतोष राणा समेत अन्य कई एक्टर नजर आए. अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म वीकेंड्स पर और भी दमदार कमाई कर सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).