Actor Asrani Funeral: दिवाली के मौके पर फिल्म अभिनेता असरानी का मुंबई में निधन, सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

फिल्म अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सभी 'असरानी' के नाम से जानते थे, उनका सोमवार 20 नवंबर को मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में दोपहर 3 बजे निधन हो गया. वह 84 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

(Photo Credits Instagram)

Actor Asrani Funeral:  फिल्म अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सभी 'असरानी' के नाम से जानते थे, उनका सोमवार 20 नवंबर को मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में दोपहर 3 बजे निधन हो गया. वह 84 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

दिवंगत अभिनेता के निधन अंतिम संस्कार सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया, जहां उनके परिजन और कुछ करीबी लोग मौजूद रहे. श्मशान घाट से सामने आईं तस्वीरों में परिजनों को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देते देखा गया. यह भी पढ़े: Actor Asrani Passes Away: फिल्म ‘शोले’ में जेलर का किरदार निभाने वाले अभिनेता असरानी नहीं रहे, 84 साल की उम्र में दिवाली के मौके पर मुंबई में निधन

परिवार में ये सदस्य हैं शेष

असरानी के प्रबंधक बाबूभाई थिबा ने समाचार एजेंसी न्यूज एजेंसी ANI को बताया, असरानी जी का आज दोपहर 3 बजे जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बहन और भतीजा हैं.

जानें असरानी के बारे में

असरानी ने अपने फिल्मी करियर में 350 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने 'शोले' फिल्म में निभाए जेलर के हास्य किरदार से खास पहचान बनाई. 'धमाल', 'भूल भुलैया', 'बंटी और बबली 2', 'वेलकम', 'ऑल द बेस्ट' जैसी हिट फिल्मों में भी अहम रोल निभाया.

जयपुर के रहने वाले थे

वह जयपुर, राजस्थान के मूल निवासी थे और पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की पढ़ाई की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड