पुणे पुलिस ने Kiran Gosai के खिलाफ लुकआउट नोटिस किया जारी, आर्यन खान मामले से जुड़ा है कनेक्शन
किरण गोसावी को लुकआउट नोटिस (Image Credit: Instagram)

आर्यन खान के क्रूज शिप ड्रग केस मामले से जुड़े किरण गोसावी के खिलाफ पुणे पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है. दरअसल जब एनसीबी ने क्रूज पर छापा मारा था. तब किरण भी वहां मौजूद था. उसने आर्यन के साथ सोशल मीडिया पर आर्यन के साथ एक सेल्फी शेयर की थी. जो एनसीबी के लिए परेशानी का सबब बन गई है. जिसके खिलाफ अब पुणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है.