बॉलीवुड

तानाजी की सक्सेस के बाद चाइल्ड आर्टिस्ट ने अजय देवगन और काजोल संग सेट पर बिताए पल को किया याद

तानाजी ने 12 दिनों में 180 करोड़ से उपर की कमाई कर ली हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि ये फिल्म इसी हफ्ते ये 200 करोड़ भी कमा लेगी.

तानाजी की सक्सेस के बाद चाइल्ड आर्टिस्ट ने अजय देवगन और काजोल संग सेट पर बिताए पल को किया याद
तानाजी गाने का दृश्य (Image Credit: IANS)

बाल कलाकार आरुष नंद (Arush Nand) का कहना है कि फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) में स्टार जोड़ी अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) संग काम करने का उनका अनुभव बेहतरीन रहा. आरुष ने कहा, "सुपरस्टार्स काजोल और अजय देवगन संग स्क्रीन साझा करने का अनुभव कुछ ऐसा है जिन्हें मैं हमेशा संजोए रखूंगा. सेट पर अजय सर हमेशा चुप रहते थे और काजोल मैम हमेशा बोलती रहती थीं."

नन्हें आरुष ने याद करते हुए बताया, "मुझे याद है कि जब हम एक गाने का दृश्य कर रहे थे जहां अजय सर को मुझे अपने कंधे पर उठाना था, तो उस वक्त काजोल मैम ने मुझसे पूछा था कि मैंने खाना खाया है या नहीं क्योंकि फिर अजय सर को मुझे अपने कंधे पर उठाने के लिए अधिक मेहनत लगाने की जरूरत होगी. मैं पहले चौंक गया था, लेकिन फिर काजोल मैम हंस पड़ीं."

दिलचस्प बात तो यह है कि अजय और काजोल के बेटे के रूप में 'तान्हाजी..' के लिए आरुष का ऑडिशन पहले एक होम वीडियो के साथ हुआ था, क्योंकि उस वक्त आरुष की परीक्षाएं चल रही थीं. बाद में वह फिल्म के निर्देशक ओम राउत संग जाकर मिले. इससे पहले आरुष 'नीरजा', 'फोबिया' और 'परी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.

आपको बता दे कि तानाजी ने 12 दिनों में 180 करोड़ से उपर की कमाई कर ली हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि ये फिल्म इसी हफ्ते 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).