Arun Govil Injured: 'रामायण' फेम अरुण गोविल सेट पर हुए जख्मी, शूटिंग के दौरान घटी दुर्घटना
दूरदर्शन की "रामायण" में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म "नोटिस" की शूटिंग के दौरान घायल हो गए.
Arun Govil UInjured: दूरदर्शन की "रामायण" में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म "नोटिस" की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उन्हें एक जीप से टक्कर लग गई, जिसकी वजह से उनकी कोहनी में चोट लग गई. 12th Fail Movie Review: जीरो से हीरो बनने का हौसला देती है '12वीं फेल', विक्रांत मैसी की दमदार अदाकारी और IPS मनोज कुमार की प्रेरणात्मक कहानी फिल्म को बनाती है मस्ट वॉच!
घटना की जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अरुण गोविल फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें वह एक जीप चला रहे थे. तभी अचानक उनकी जीप को एक दूसरी जीप ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में अरुण गोविल की कोहनी में चोट लग गई.
Arun Govil Injured : 'रामायणा'तील 'राम' अरुण गोविल यांना शूटिंगदरम्यान दुखापतhttps://t.co/Klki4nXaXZ#arungovil #actor #entertainment #bollywood
— ABP माझा (@abpmajhatv) October 24, 2023
हालांकि, अरुण गोविल ने दर्द सहते हुए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई. डॉक्टरों ने उनकी चोट को मामूली बताया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी है.
अरुण गोविल की चोट से उनके प्रशंसकों में चिंता है. हालांकि, अभिनेता ने खुद को ठीक होने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

