बॉलीवुड

अरशद वारसी ने रोहित शेट्टी की 'गोलमाल-5' को लेकर कही यह बड़ी बात

अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि 'गोलमाल' फ्रेंचाइज की पांचवी फिल्म नहीं बनाने का कोई कारण ही नहीं बनता और निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म बनाने के लिए बाध्य हैं.

अरशद वारसी ने रोहित शेट्टी की 'गोलमाल-5' को लेकर कही यह बड़ी बात
अरशद वारसी (Photo Credit- Facebook)

नई दिल्ली: अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) का कहना है कि 'गोलमाल' (Golmaal) फ्रेंचाइज की पांचवी फिल्म नहीं बनाने का कोई कारण ही नहीं बनता और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फिल्म बनाने के लिए बाध्य हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या 'गोलमाल-5' बनेगी तो अरशद ने यहां आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि ऐसा होगा....मुझे एक तरह से ऐसा महसूस होता है कि रोहित शेट्टी एक प्रकार से 'गोलमाल' बनाने के लिए बाध्य हैं.

देश में हर कोई चाहता है कि वह 'गोलमाल-5' बनाए." अभिनेता की हाल ही में फिल्म 'फ्रॉड सैयां' रिलीज हुई है. उन्होंने कहा कि 'गोलमाल' फ्रेंचाइज मजेदार और प्यारा है. अरशद (50) फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अरशद वारसी का अक्षय कुमार पर वार, कहा- अगर मैं Jolly LLB 2 में होता तो भी 100 करोड़ कमाती फिल्म

'टोटल धमाल' को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर (Anil kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), संजय मिश्रा (Sanjay Misra) और पितोबाश त्रिपाठी (Pitobash Tripathy) नजर आनेवाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).