King: शाहरुख-सुहाना की फिल्म 'किंग' में अरशद वारसी की एंट्री, दमदार रोल में आएंगे नजर

बॉलीवुड के शानदार कलाकार अरशद वारसी अब शाहरुख खान और सुहाना खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद और इसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी.

King, Arshad Warsi, Shah Rukh Khan (Photo Credits: Instagram)

King: बॉलीवुड के शानदार कलाकार अरशद वारसी अब शाहरुख खान और सुहाना खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद और इसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी. सूत्रों के अनुसार, अरशद वारसी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. हालांकि उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि उनकी मौजूदगी फिल्म में एक नया और दिलचस्प मोड़ लाएगी.

'किंग' की स्टारकास्ट में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. वहीं, दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक एक्सटेंडेड कैमियो करती नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि दीपिका, सुहाना की मां और शाहरुख की पूर्व प्रेमिका का किरदार निभा सकती हैं.

किंग में अरशद वासरी की एंट्री:

यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसमें बाप-बेटी के रिश्ते की गहराई, इमोशनल एलिमेंट और भरपूर थ्रिल देखने को मिलेगा. अरशद वारसी की एंट्री ने इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना दिया है. फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और यह फिल्म शाहरुख व सुहाना के करियर में एक यादगार मील का पत्थर साबित हो सकती है.

Share Now

\