अर्जुन कपूर ने निर्देशक राज कुमार गुप्ता की तारीफों के बांधे पुल, कही यह बड़ी बात

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी 12वीं फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वान्टेड' की शूटिंग पूरी कर ली है और इस फिल्म को उन्होंने 'विशेष' बताया है......

अभिनेता अर्जुन कपूर ( Photo Credit - IANS )

मुंबई:  अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी 12वीं फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वान्टेड' की शूटिंग पूरी कर ली है और इस फिल्म को उन्होंने 'विशेष' बताया है. अर्जुन का कहना है कि निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. अर्जुन मे सोमवार सुबह ट्विटर पर गुप्ता के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की. गुप्ता 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

उन्होंने तस्वीर के साथ शीर्षक लिखा, "कुछ सफर बहुत खास होते हैं क्योंकि टीम और लोगों के प्रयास एक विजन को पूरा करने में लगे होते हैं..जैसा कि आज मेरी 12वीं फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वान्टेड' की शूटिंग पूरी हुई है तो मैं सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि राज कुमार गुप्ता सर, आपके और आपकी टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है."

अर्जुन ने कहा, "देश के कई गुमनाम नायकों की कहानियों और उन किरदारों को बताए जाने की जरूरत है." 'इंडियाज मोस्ट वान्टेड' में अर्जुन एक खुफिया अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म को नेपाल और दिल्ली में शूट किया गया है. फिल्म एक गुप्त मिशन के दौरान आतंकी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने को लेकर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड