'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, क्या मलाइका अरोड़ा की ओर है उनका इशारा ?
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नजदीकियों के बारे में अब सब जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अगले शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की नजदीकियों के बारे में अब सब जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि, अभी तक अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन अब अर्जुन कपूर ने करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' (Koffee With Karan) में एक ऐसा खुलासा किया है जिससे ऐसा लग रहा है कि वह अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब अर्जुन कपूर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिंगल नहीं है.
करण जौहर ने आगे अर्जुन से पूछा कि क्या वह शादी के लिये तैयार है. इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि," हां, मैं तैयार हूं. पहले मैं नहीं था." बता दें कि अर्जुन कपूर इस शो में अपनी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ पहुंचे थे.
View this post on Instagram
Whose dating secrets will be revealed on #KoffeeWithKaran? #KoffeeWithArjun #KoffeeWithJanhvi
बता दें कि शुक्रवार रात अर्जुन और मलाइका को एक बार फिर से साथ स्पॉट किया गया था. दोनों एक रेस्टोरेंट से डिनर करके बाहर निकल रहे थे. मलाइका और अर्जुन को इससे पहले भी कई दफा साथ में देखा जा चुका है. मलाइका का जन्मदिन मनाने के लिए अर्जुन उनके साथ इटली भी गए थे. यह भी पढ़ें:- एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखें अर्जुन और मलाइका, क्या दोनों ने ऑफिशियल कर दिया है अपना रिलेशनशिप ?
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

