बॉलीवुड

Arjun Kapoor खुश होते हैं, जब मलाइका उनकी 'बकवास' पर हंसती हैं

अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि उन्हें तब बहुत खुशी होती है, जब उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा उनकी 'बकवास' पर हंसती हैं. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा ली गई एक स्पष्ट तस्वीर पोस्ट की.

Arjun Kapoor खुश होते हैं, जब मलाइका उनकी 'बकवास' पर हंसती हैं
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 8 नवंबर: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा है कि उन्हें तब बहुत खुशी होती है, जब उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उनकी 'बकवास' पर हंसती हैं. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा ली गई एक स्पष्ट तस्वीर पोस्ट की. क्वीन ऑफ वर्ल्ड इंडिया के लॉन्च इवेंट में मुख्य अतिथि होंगी मलाइका अरोड़ा

तस्वीर में अर्जुन मलाइका के साथ चैट करते हुए एक बड़ी मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं, जिनकी पीठ तस्वीर में कैमरे की तरफ है. अर्जुन ने लिखा, "जब वह मेरी बकवास पर हंसती है, तो मैं खुश हो जाता हूं."अर्जुन के कैप्शन को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने कोई मजाक किया था जिससे मलाइका को हंसी आ गई और अभिनेता बहुत खुश हो गए.

यह तस्वीर तब ली गई थी जब दोनों एक दिवाली समारोह में शामिल हो रहे थे. काम के मोर्चे पर, अर्जुन के पास वर्तमान में तीन फिल्में हैं - 'एक विलेन रिटर्न्‍स', 'कुट्टी' और 'द लेडी किलर' है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).