अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा को इस वजह किया बीलेटेड बर्थडे विश
अनुष्का शर्मा ने 1 मई को 32 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया की माध्यम से बॉलीवुड स्टार्स और उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी. वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अनुष्का को उनके बर्थडे के एक दिन बात बर्थडे विश किया है और लेट बधाई देने की वजह भी बताई है.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 1 मई को 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. भारतीय कप्तान और अनुष्का के पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मौके पर उनकी प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए मैसेज भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. सोशल मीडिया की माध्यम से बॉलीवुड स्टार्स और उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी. वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अनुष्का को उनके बर्थडे के एक दिन बात बर्थडे विश किया है और लेट बधाई देने की वजह भी बताई है.
अर्जुन कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अनुष्का और उनकी फोटो पर कमेन्ट करते हुए लिखा है, विश तो टेक्निकली कल करना था लेकिन फोटो आज अभी मिली. अनुष्का को टैग करते हुए लिखा है हमें हमारी एकसाथ फोटो क्लिक करनी चाहिए सोशल मीडिया के लिए. यह भी पढ़े: अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन पर लिखी दिल छू लेने वाली कविता, कहा- काश सभी की तकलीफें खत्म हो जाए
अर्जुन इस पोस्ट पर अनुष्का ने शेयर करते हुए लिखा है, सोशल मीडिया विश के लिए धन्यवाद. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर इसे शेयर किया है. यह भी पढ़े: वरुण धवन के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की ये यादगार फोटो, लिखा- हैप्पी बर्थडे द कंटेंट मेकर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन कपूर ने अनुष्का की टांग खींची हो, जब अनुष्का ने अपनी फिल्म 'परी' को लेकर इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भावुक हो गई थी वहीं अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था ' तुम्हे यह हेयरस्टायल दोबारा बनाना चाहिए. अर्जुन हमेशा अनुष्का शर्मा को सोशल साईट पर परेशान करते नजर आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

