अर्जुन कपूर: फिल्म 'पानीपत' के लिए घुड़सवारी सीखने की प्रक्रिया बेहतरीन रही
ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' की तैयारी के लिए घुड़सवारी सीख रहे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सीखने की प्रक्रिया बेहतरीन रही.
मुंबई: ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' (Panipat) की तैयारी के लिए घुड़सवारी (Horse Riding) सीख रहे अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का कहना है कि सीखने की प्रक्रिया बेहतरीन रही. अर्जुन ने शनिवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर महालक्ष्मी रेसकोर्स की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह घोड़े पर बैठे हैं.
इसके साथ उन्होंने लिखा, "नया साल, नई चीजें सीखी. 2018 का पूरा महीना पशुओं, प्रकृति और सूर्योदय के बीच गुजरा. जैसे ही मैं पानीपत की शूटिंग दोबारा शुरू कर रहा हूं तो मैं घुड़सवारी सीखकर खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं."
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर संग क्रिसमस पार्टी में पहुंची मलाइका, गर्लफ्रेंड के साथ अरबाज खान ने भी की शिरकत, देखें तस्वीरें
उन्होंने कहा, "सीखने की प्रक्रिया सशक्त, बेहतरीन रही. सेट पर लौटने को लेकर उत्साहित हूं." आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) द्वारा निर्देशित, 'पानीपत' में कृति सैनन और संजय दत्त (Sanjay Datt) जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

