19 अप्रैल को होगी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी? बोनी कपूर ने बताई सच्चाई
बुधवार सुबह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से जुड़ी एक खबर सामने आई थी. बताया जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं
बुधवार सुबह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से जुड़ी एक खबर सामने आई थी. बताया जा रहा था कि अर्जुन और मलाइका 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा था कि शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार शरीक होंगे. फैन्स इस खबर के बारे में जानकर बेहद खुश थे लेकिन अब शायद उनको थोड़ी निराशा होगी.
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अमर उजाला से इस बारे में बात करते हुए बताया कि ये खबरें सच्ची नहीं हैं. अब देखना होगा कि अर्जुन और मलाइका अपनी शादी की खबरों के बारे में क्या कहते हैं.
यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कह दिया कुछ ऐसा, वायरल हुआ कमेंट
आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका का नाम अर्जुन के साथ जोड़ा जाने लगा था. बताया जाता था कि अर्जुन की वजह से ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. इसके बाद दोनों कई दफा साथ में स्पॉट किए गए. कभी अर्जुन और मलाइका को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया तो कभी दोनों सिनेमा थिएटर के बाहर भी नजर आए. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अर्जुन मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

