बॉलीवुड

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की एक-दूसरे की प्यार भरी तस्वीरें, किया रोमांटिक कमेंट्स

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने प्यार की झलक पेश करते हुए एक दूसरे की प्यार भरी तस्वीरें क्लिक की और अपने प्रशंसकों के साथ उसे शेयर किया. बाद में मलाइका ने भी अपने पालतू कुत्ते के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी संडे" इस पर अर्जुन ने कमेंट किया, "फोटोग्राफर के पास फोटो क्लिक करने के गुर हैं."

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की एक-दूसरे की प्यार भरी तस्वीरें, किया रोमांटिक कमेंट्स
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits : IANS/Instagram)

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने रविवार को अपने प्यार की झलक पेश करते हुए एक दूसरे की प्यार भरी तस्वीरें क्लिक की और अपने प्रशंसकों के साथ उसे शेयर किया. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह टेबल पर आराम से दोनों हाथों के सहारे सिर रखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

अपनी तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब उसने मुझे हंसते हुए देख लिया." इस तस्वीर पर मलाइका ने भी उनकी चुटकी लेते हुए लिखा, "काफी प्रतिभाशाली फोटोग्राफर, वाकई मानना पड़ेगा."

 

View this post on Instagram

 

When she caught me smiling...

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड पार्टी अटेंड करने एक साथ पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

Happyyyyy sundayyyyyy....../ ♥️♥️♥️

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

बाद में मलाइका ने भी अपने पालतू कुत्ते के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी संडे" इस पर अर्जुन ने कमेंट किया, "फोटोग्राफर के पास फोटो क्लिक करने के गुर हैं." ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों ने एक दूसरे के प्रति सार्वजनिक तौर पर प्यार जताया हो, इससे पहले भी दोनों एक दूसरे के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).