बॉलीवुड पार्टी अटेंड करने एक साथ पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें
अर्जुन और मलाइका को एक्टर की गाड़ी में देखा गया. वे रितेश सिधवानी की पार्टी में जा रहे थे. रितेश ने अपने खास सेलेब्रिटी फ्रेंड्स के लिए इस पार्टी का आयोजन किया था. हालांकि, अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी मीडिया के लिए पोज नहीं किया
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अक्सर साथ में देखा जाता है. पहले दोनों मीडिया की नजरों से बचते हुए नजर आते थे. वे इवेंट्स पर भी एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि अलग-अलग आते थे. मगर मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. अब दोनों को अक्सर इवेंट्स में भी साथ अपीयरेंस देते हुए देखा जाता है. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ.
अर्जुन और मलाइका को एक्टर की गाड़ी में देखा गया. वे रितेश सिधवानी की पार्टी में जा रहे थे. रितेश ने अपने खास सेलेब्रिटी फ्रेंड्स के लिए इस पार्टी का आयोजन किया था. हालांकि, अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी मीडिया के लिए पोज नहीं किया. अर्जुन और मलाइका हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने के लिए मेलबर्न में मौजदू थे. शाहरुख खान और करण जौहर जैसे स्टार्स ने भी ये फेस्टिवल अटेंड किया था.

यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोका तो फोटोग्राफर्स पर भड़क गए अर्जुन कपूर
View this post on Instagram
Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें मई के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में देखा गया था. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था. इसके अलावा अर्जुन जल्द ही 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

