बॉलीवुड

Mother’s Day 2020: अनुष्का शर्मा ने मां आशिमा शर्मा और सासू मां सरोज कोहली के साथ फोटो शेयर कर उन्हें मदर्स डे किया विश

आज देशभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मदर्स डे के अवसर पर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां आशिमा शर्मा (Ashima Sharma) और सासू मां सरोज कोहली की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाए दी है.

Mother’s Day 2020: अनुष्का शर्मा ने मां आशिमा शर्मा और सासू मां सरोज कोहली के साथ फोटो शेयर कर उन्हें मदर्स डे किया विश
अनुष्का शर्मा पोस्ट मदर्स डे 2020 (Photo Credits: Instagram)

आज देशभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. ऐसे में हर कोई अपनी मां के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छु लेनेवाला संदेश पोस्ट कर मां के प्रति सन्मान और प्यार व्यतीत कर रहे है.इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मदर्स डे के अवसर पर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां आशिमा शर्मा (Ashima Sharma) और सासू मां सरोज कोहली (Saroj Kohli) की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाए दी है.

माताएं हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्हें अंतहीन प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देने का माध्यम है. अनुष्का शर्मा ने अपने पहली फोटो अपनी मां के साथ शेयर की है. यह फोटो अनुष्का के सगाई के समारोह की है जिसमें अनुष्का अपने मां को गले लगाती हुई नजर आ रही है. अनुष्का ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,"लव यू मां" यह भी पढ़े: अनुष्का शर्मा ने बताया पिता अजय कुमार शर्मा को अपना सबसे बड़ा शिक्षक

 

View this post on Instagram

 

Love you maa ♥️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का में दूसरी फोटो शेयर की है, जिसमें विराट कोहली की मां यानि अनुष्का की सासू मां सरोज कोहली के साथ अनुष्का की मां आशिमा शर्मा नाचते हुए  देखा जा सकता है. अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,"आपकी प्यार भरी भावना ने हमेशा सही रास्ता दिखाने में मदद की है. हैपी मदर्स डे." यह भी पढ़े: Mother’s Day 2020: अनन्या पांडे ने बचपन का क्यूट वीडियो किया शेयर, मां के लिए एक्ट्रेस का ये प्यार जीत लेगा आपका दिल

 

View this post on Instagram

 

Your loving spirit helped us pave our way ... ♥️ Happy mother's day 💕

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

बॉलीवुड में कई स्टार्स ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के सन्मान के प्रति फोटो शेयर करते हुए उन्हें प्यार भरा संदेश देकर मदर्स डे विश किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).