स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में विराट-अनुष्का संग वरुण और नताशा, खूबसूरत तस्वीर आई सामने
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं जहां दोनों की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है.
नए साल (New Year) का जश्न शुरू होने में अब महज कुछ दिन ही बचे है. ऐसे में हर कोई इसे खास बनाने में जुटा हुआ है. बॉलीवुड सितारें पहले ही अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं. इस बार स्विट्जरलैंड (Switzerland ) को कई सितारों ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए चुना है. करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा और परिवार के साथ काफी दिनों पहले ही यहां पहुंच गई थी. जिसके बाद वरुण धवन भी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ स्विट्जरलैंड के खूबूसरत वादियों का रुख किया. जिसके बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी लगता है नए साल का स्वागत दुनिया के इस जन्नत से करना चाहते हैं.
ऐसे में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं जहां दोनों की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है. इन सभी के इस मुलाकात की तस्वीर को अनुष्का और वरुण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. इस तस्वीर में सभी को खुशी देखते ही बन रही है. यह भी पढ़े: वरुण धवन ने शेयर किया फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के नए गाने का टीजर, गर्मी बढ़ा देने वाले लुक में नजर आई नोरा फतेही
वैसे इससे पहले स्विट्जरलैंड में वरुण धवन की मुलाकात करीना और करिश्मा के संग भी हुई थी. इनकी इस मुलाकात की तस्वीर जैसे ही सामने आई. कुछ समय में ये वायरल हो गई. दरअसल बीते शुक्रवार को करीना की फिल्म गुड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अक्षय कुमार संग करीना की इस फिल्म को दर्शकों अच्छा साथ मिल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

