खेल

वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली संग पहुंची अनुष्का शर्मा की तस्वीरें हुई वायरल, मियामी में एक साथ टाइम स्पेंड करते आए नजर

इंडियन टीम वेस्टइंडीज के साथ होने जा रहे दौरे के लिए पहुंच चुकी हैं. इस मौके पर टीम इंडिया के साथ विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं. दोनों की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली संग पहुंची अनुष्का शर्मा की तस्वीरें हुई वायरल, मियामी में एक साथ टाइम स्पेंड करते आए नजर
विराट कोहली (Image Credit: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे के लिए पहुंच चुकी हैं. इस दौरे पर विराट कोहली (Virat Kohli) संग उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी उनके साथ है. कल विराट और अनुष्का की एक साथ एअरपोर्ट पर तस्वीर सामने आई थी. जिसके बाद अनुष्का और विराट की अब और भी कई तस्वीरें सामने आई है. जिसमें ये दोनों अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया इनकी ये तस्वीरें अब काफी वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों में अनुष्का और विराट की खुशी देखते बन रही हैं. इस मौके पर अनुष्का ने जहां ब्लू स्ट्रिप पैंटशूट में नजर आई जबकि विराट ब्लैक टीशर्ट में.

तो वहीं दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें अनुष्का ब्लैक एंड वाईट ड्रेस में है जबकि विराट फ्लोरल शर्ट में.

वैसे आपको बता दे कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर को दिए अपने इंटरव्यू में पति विराट के बारे में कई अहम बातें बताई. अनुष्का कहती है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है. दोनों काफी हद तक एक समान हैं और उन्हें एक जैसी चीजें करना पसंद है. दोनों टाइम को काफी महत्त्व देते हैं ऐसे में अगर अनुष्का लेट हो जाए तो विराट उन्हें लेटकमर की तरह ही महसूस कराते हैं.

अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्हें एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने के काफी कम मौके मिलते हैं. इसलिए जब वो दोनों साथ होते हैं तो बस रिलेक्स करना चाहते हैं. अनुष्का ने बताया कि विदेश में एक दूसरे के साथ नॉर्मली घूमना उन्हें काफी पसंद है. इसके अलावा विराट और उन्हें एक साथ छोटी-छोटी चीजें करना काफी अच्छा लगता है और उन्हें नहीं लगता कि वो और विराट किसी भी चीज में एक दूसरे से अलग हैं.

3 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20 (T20), तीन वनडे (ODI) और दो टेस्ट मैच (Test matches) खेलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).