बॉलीवुड

प्रेग्नेंट Anushka Sharma को विराट कोहली ने करवाया शीर्षासन, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर लिखी ये बात

इस फोटो में अनुष्का पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करती दिखाई दे रही हैं. प्रेगेंट अनुष्का शर्मा को योग के इस कठिन आसन को करते देख हर कोई बेहद ही हैरान है.

प्रेग्नेंट Anushka Sharma को विराट कोहली ने करवाया शीर्षासन, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर लिखी ये बात
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Image Credit: Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे पर हैं. 2-0 से हार के बाद बाकी बचे मैचों में उनके उपर दबाव बना हुआ है. हालांकि वो इस पूरे दौरे में टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे. वो एडिलेड टेस्ट के बाद इंडिया वापस लौट आयेंगे क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में बच्चे को जन्म देने वाली है. इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खास फोटो शेयर की है. जिसमें वो अपने बेबी बंप को फ्लान्ट करती दिखाई दे रहीं हैं. दरअसल इस फोटो में अनुष्का पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करती दिखाई दे रही हैं. प्रेगेंट अनुष्का शर्मा को योग के इस कठिन आसन को करते देख हर कोई बेहद ही हैरान है.

इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने बताया कि हाथ नीचे और पैर उपर करके इस आसन को करना बेहद कठिन है. हालांकि ये पिछले कई सालों से कर रही हूं लेकिन इस बार पति की मदद और योग टीचर की देखरेख में किया. इसके साथ ही अनुष्का ने ख़ुशी जाहिर कि प्रेगेंसी के दौर में भी वो इस आसन को कर पा रही हैं. अनुष्का की ये फोटो खूब वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर काफी पहले ही घर आने वाले नन्हे मेहमान की जानकारी फैन की दी थी. यही कारण है कि विराट ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टेस्ट मैच के आखिरी 3 मैच नहीं खेल पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).