बॉलीवुड

Anushka Sharma ने बेटी वामिका के साथ अष्टमी के मौके पर फोटो की शेयर, लिखा ये खास पोस्ट

इस फोटो में वामिका के चेहरे की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है. जहां बेबी गर्ल अपनी मां के नाक को काटती नजर आ रही हैं. जबकि वहीं अनुष्का के चेहरे पर मौजूद स्माइल देखने लायक है.

Anushka Sharma ने बेटी वामिका के साथ अष्टमी के मौके पर फोटो की शेयर, लिखा ये खास पोस्ट
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेबी वामिका (Photo Credits: Yogen Shah)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी वामिका (Vamika) का लुक अभी तक सबके सामने नहीं लाया है. दोनों अपने बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रख रहें हैं. लेकिन अष्टमी के मौके पर अनुष्का शर्मा ने वामिका की एक बेहद ही खास फोटो शेयर की. जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग प्यार लुटाते दिखाई दे रहें हैं. दरअसल इस फोटो में वामिका के चेहरे की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है. जहां बेबी गर्ल अपनी मां के नाक को काटती नजर आ रही हैं. जबकि वहीं अनुष्का के चेहरे पर मौजूद स्माइल देखने लायक है.

इस फोटो को शेयर करने के साथ अनुष्का ने बेटी के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा ‘हर दिन मुझे ज्यादा बहादुर और साहसी बना रही है. तुम्हे तुम्हारे अंदर की देवी की शक्ति मिले मेरी छोटी वामिका. हैप्पी अष्टमी. अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहें हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आपको बता दे कि आईपीएल के इस सीजन में बैंगलोर ने टॉप 4 में जगह बनाई. हालांकि वो ग्रुप में आगे तो नहीं जा सके. लेकिन बतौर कप्तान विराट कोहली का बंगलौर के साथ ये आखिरी सीजन था. इसके आगे वो बंगलौर से तो जुड़े रहेंगे लेकिन टीम के कैप्टन नहीं रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).