Anushka Sharma ने शादी के बाद काम न करने करने की जताई थी ख्वाहिश, एक्ट्रेस का पूराना इंटरव्यू हुआ Viral
सोशल मीडिया पर अनुष्का का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है और ये काफी चर्चा में भी आ गया है. इस वीडियो में अनुष्का कह रही हैं कि शादी के बाद वो काम नहीं करना चाहेंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया जिसके चलते उनके परिवार में खुशियों का माहोल है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी को साझा करते हुए बताया था कि वो पिता बन चुके हैं. अनुष्का और विराट ने अपनी इस बच्ची का नाम वामिका (Vamika) रखा है. एक्ट्रेस इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय से अपने परिवार वालों के साथ बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर अनुष्का का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है और ये काफी चर्चा में भी आ गया है.
इस वीडियो में अनुष्का कह रही हैं कि शादी के बाद वो काम नहीं करना चाहेंगी. एक्ट्रेस का ये वीडियो असल में उनके पुराने इंटरव्यू का है जो उन्होंने सिमी गरेवाल को दिया था. बेटी को जन्म देने के तीन महीने बाद अब अनुष्का काम पर लौट आई हैं और ऐसे में उनके इस वीडियो को लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं.
View this post on Instagram
वीडियो में अनुष्का कह रही हैं, "मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं. लेकिन शादी के बाद मैं काम नहीं करना चाहती." बेटी के जन्म से पहले अनुष्का ने कहा था, "सेट पर रहने से मुझे खुशी महसूस होती है और मैं अगले कुछ दिनों तक लगातार शूट करूंगी. बच्चे के जन्म के बाद मैं घर पर सिस्टम सेट करूंगी जिससे मेरा बच्चा, मेरा घर और मेरी प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक बैलेंस रहे. इसके बाद मैं जल्द ही शूटिंग पर लौट आउंगी. जब तक मैं जीवित हूं मैं तब तक काम करना चाहूंगी क्योंकि एक्टिंग से मुझे खुशी मिलती है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

