Anushka Sharma Pregnant: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली जल्द बनेंगे माता-पिता, आलिया भट्ट, सानिया मिर्जा समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आज आखिरकार वो खुशखबर दे ही दी जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. सेलेब्रिटी कपल ने आज ट्वीट करके बताया कि वो अब तीन हो गए हैं और आनेवाली जनवरी, 2021 को उनके घर नन्हें मेहमान का आगमन होगा. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के लिए बधाई संदेश का तांता बंधा हुआ है.
Anushka Sharma Pregnant: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आज आखिरकार वो खुशखबर दे ही दी जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. सेलेब्रिटी कपल ने आज ट्वीट करके बताया कि वो अब तीन हो गए हैं और आनेवाली जनवरी, 2021 को उनके घर नन्हें मेहमान का आगमन होगा. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के लिए बधाई संदेश का तांता बंधा हुआ है.
आलिया भट्ट, सानिया मिर्जा, वरुण धवन, तापसी पन्नू, कुबरा सैत समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई संदेश भेजा है. सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर और इंस्टाग्राम पर कमेंट्स और ट्वीट के जरिए अनुष्का-विराट को जिंदगी के इस नए पड़ाव में कदम रखने के लिए बधाई दी है. इन पोस्ट्स पर डालें एक नजर:

कुबरा सैत:
Woohooo!!! Celebration time 😃😃😃 Happiness is universal. Congratulations Anushka and @imVkohli 🤗
— Kubbra Sait (@KubbraSait) August 27, 2020
रकुल प्रीत सिंह:
Oh my godddd !! Congratulationssssss 😘😘😘❤️❤️
— Rakul Singh (@Rakulpreet) August 27, 2020
मनीषा कोइराला:
Congratulations ❤️😊
— Manisha Koirala (@mkoirala) August 27, 2020
इसी तरह से अनुष्का और विराट के लाखों फैंस भी उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. ट्विटर पर अनुष्का और विराट ट्रेंड भी कर रहे हैं. इसी के साथ लोग मीम बनाकर अनुष्का-विराट की इस खबर पर रियेक्ट कर रहे हैं तथा उन्हें विश कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

