बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा का ये हॉट वर्कआउट वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों इंग्लैंड गई हुई हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. अनुष्का के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड कप में वयस्त हैं.

अनुष्का शर्मा का ये हॉट वर्कआउट वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों इंग्लैंड गई हुई हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. अनुष्का के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड कप में वयस्त हैं. अनुष्का वहां पर विराट का उत्साहवर्धन करती हुई नजर आ सकती हैं. इसी बीच अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को खुद अनुष्का ने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी के रूप में शेयर किया है.

अनुष्का वीडियो में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही उनका हॉट अवतार भी देखने को मिल रहा है. अनुष्का का ये अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. जब आप इस वीडियो क देखेंगे, तब आपके भी होश उड़ जाएंगे. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- अनुष्का शर्मा के 31वें जन्मदिन को विराट कोहली ने ऐसे बनाया स्पेशल, दिया ये सरप्राइज

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थी. फिल्म में अनुष्का की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की गई थी. फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिका में थे. आनंद एल राय ने फिल्म का निर्देशन किया था. यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).