फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा? ये रही पूरी डिटेल्स
फराह खान और रोहित शेट्टी अमिताभ बच्चन स्टारर 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने जा रहे हैं. अभी तक फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं की गई है मगर कई एक्टर्स और एक्ट्रेस्स के नाम सामने आ चुके हैं. ताजा खबर के अनुसार अनुष्का शर्मा को फिल्म की फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया गया है
फराह खान (Farah Khan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अमिताभ बच्चन स्टारर 'सत्ते पे सत्ता' (Satte Pe Satta) का रीमेक बनाने जा रहे हैं. अभी तक फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं की गई है मगर कई एक्टर्स और एक्ट्रेस्स के नाम सामने आ चुके हैं. ताजा खबर के अनुसार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को फिल्म की फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक इस किरदार के लिए हामी नहीं भरी है और अभी सिर्फ शुरुआती दौर की बातचीत ही चल रही
है.
इससे पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आ चुका है. अब अनुष्का भी इस रेस में शामिल हो चुकी हैं. अमिताभ बच्चन के किरदार वाले रोल के लिए ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार को अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म के लीड पेयर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने काफी समय से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. वह आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थी. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे. आनंद एल राय ने फिल्म का निर्देशन किया था. 21 दिसंबर, 2018 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

