खेल

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बीच पर टाइम स्पेंड करते दिखे विराट कोहली, शेयर की क्यूट तस्वीर

टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं. ऐसे में विराट अपना काफी समय अनुष्का के साथ भी बिता रहे हैं. इस टूर के दौरान दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बीच पर टाइम स्पेंड करते दिखे विराट कोहली, शेयर की क्यूट तस्वीर
विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज (West Indies) से 2 टेस्ट की सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैच खेलने जा रही है. लेकिन वनडे और टी20 सीरीज के बाद मिले ब्रेक टाइम में विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया (Team India) वेस्टइंडीज में अच्छा समय बिता रही हैं. तो वहीं टीम इंडिया के साथ इस दौरे पर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी मौजूद हैं. ऐसे में विराट अपना काफी समय अनुष्का के साथ भी बिता रहे हैं. इस टूर (Tour) के दौरान दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अब विराट और अनुष्का एक तस्वीर सामने आई हैं. जहां ये खूबसूरत जोड़ा वेस्टइंडीज के बीच (Beach) पर बैठे वक्त को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है.

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है.इस तस्वीर में अनुष्का जहां बीचवेयर में काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं फ्लोरल शर्ट और वाईट शॉर्ट में विराट का अंदाज भी देखने लायक है.

 

View this post on Instagram

 

💑❤🌞

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

वैसे आपको बता दे कि कल विराट कोहली ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ जमकर मौज मस्ती की थी. जिसकी तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस तस्वीर विराट संग पहली बार रोहित शर्मा भी नजर आए. इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने लिखा कि ‘बीच पर लड़कों के साथ एक शानदार दिन.” इस तस्वीर में विराट कोहली जहां  जसप्रीत बुमराह और ईशान शर्मा के साथ खड़े हैं वहीं रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल के साथ.

आज के मैच की बात करे तो विराट के पास भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने के महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के रिकार्ड से अब केवल एक जीत दूर हैं.

धोनी की अगुवाई में भारत पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा था. उनकी अगुवाई में भारत ने 60 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की जो कि भारतीय रिकार्ड है. कोहली ने अब तक 46 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें से 26 में उन्होंने जीत हासिल की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).