अनुपम खेर को नहीं पहचान पाया ये कैब ड्राइवर, वजह जानकर आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो

अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि, "न्यूयॉर्क में मुलाकात: जुगल किशोर जी पंजाब से है. वो 30 साल से न्यूयॉर्क में एक येलो कैब ड्राइवर है. उन्होंने पूरे सफर के दौरान मुझसे बात नहीं की. उन्होंने मुझे पहचाना भी नहीं."

अनुपम खेर को नहीं पहचान पाया ये कैब ड्राइवर (Photo Credits: Instagram)

अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि, "न्यूयॉर्क में मुलाकात: जुगल किशोर जी पंजाब से है. वो 30 साल से न्यूयॉर्क में एक येलो कैब ड्राइवर है. उन्होंने पूरे सफर के दौरान मुझसे बात नहीं की. उन्होंने मुझे पहचाना भी नहीं. बाद में उन्होंने मुझे इसका एक बेहद मजेदार कारण बताया. वो मुझे गले लगाते रहे. हम दोनों बहुत खुश थे. हमेशा की तरह उन्होंने मुझसे पैसे नहीं लिए. "

वीडियो में जब अनुपम खेर जुगल किशोर से उन्हें न पहचानने की वजह पूछते हैं, तो वह उनसे कहते हैं कि, "आप बिल्कुल 20-25 साल के लड़के लग रहे हो, तो मैं आपको कैसे पहचानता." इसके बाद दोनों को हंसते हुए देखा जा सकता है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- अपनी आत्मकथा में सच साझा करना चाहते हैं अनुपम खेर

आपको बता दें कि अनुपम खेर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वनडे' में देखा गया था. फिल्म में ईशा गुप्ता भी अहम भूमिका में थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब हुई थी. समीक्षकों से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी. इसके अलावा अनुपम खेर इन दिनों एक हॉलीवुड सीरीज में भी काम कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड