Anupam Kher के ट्विटर पर फॉलोवर्स हुए कम, ट्वीट करके पूछा ये सवाल
अनुपम खेर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले 36 घंटों में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में भारी कमी आई है. अभिनेता ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह तकनीकी खराबी है या कुछ और.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले 36 घंटों में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में भारी कमी आई है. अभिनेता ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह तकनीकी खराबी है या कुछ और.
खेर ने गुरुवार को ट्वीट किया, "प्रिय टि़्वटर और ट्विटर इंडिया. मेरा पास बीते 36 घंटे में 80,000 से कम फोलोवर्स हैं. क्या आपके ऐप में कोई गड़बड़ है या कुछ और हो रहा है !! यह एक ऑब्जर्वेशन है. अभी कोई शिकायत नहीं है.."
Dear @Twitter and @TwitterIndia! I have 80,000 less followers in the last 36 hours! Is there a glitch in your app or something else is happening!! It is an observation. Not a complaint….. yet.:)
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 10, 2021
काम के मोर्चे की बात करें तो, अभिनेता आगामी डोक्यूमेंटी फिल्म 'भुज: द डे इंडिया शुक' की एंकरिंग और कहानी सुनाने के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर इस सप्ताह के शुरू में जारी किया गया था.
डोक्यूमेंट्री 2001 के विनाशकारी भूकंप के बारे मेंहै और जीवित बचे लोगों, बचाव दल, पत्रकारों, फोटोग्राफरों को कैप्चर करता है. यह फिल्म 11 जून को डिस्कवरी प्लस पर रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

