बॉलीवुड

अनुपम खेर ने की अनुष्का शर्मा के 'कूल एटीट्यूड' की सराहना, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) हाल ही में अपनी पसंदीदा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से लंदन में मिले और दोनों की आपस में बातचीत भी हुई.

अनुपम खेर ने की अनुष्का शर्मा के 'कूल एटीट्यूड' की सराहना, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
अनुपम खेर और अनुष्का शर्मा (Photo Credit-IANS)

लंदन : दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) हाल ही में अपनी पसंदीदा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से लंदन में मिले और दोनों की आपस में बातचीत भी हुई. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर को अनुपम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किया. अनुष्का फिलहाल विश्व कप के दौरान अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना समर्थन देने के लिए लंदन में हैं.

अनुपम खेर ने जिस तस्वीर को शेयर किया उसमें वह अनुष्का के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "मेरी पसंदीदा में से एक अनुष्का से लंदन में मुलाकात काफी अच्छी रही. हमने साथ में ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन मैंने हमेशा उनके काम और उनके कूल एटीट्यूड के लिए उनकी सराहना की है."

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी से फोन पर बात करना चाहती हैं अनुपम खेर की मां, कहा- चल फोन पे बात करा!

अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने फिल्मों, असफलता की ताकत, आर्मी लाइफ और हम सबके पसंदीदा विराट कोहली के बारे में बातें की. दोनों 'जब तक है जान' और 'बदमाश कंपनी' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).