बॉलीवुड

अनुपम खेर की मां के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक्टर न बताया कैसी हैं उनकी तबीयत

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर कई बार अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं. वीडियो में दोनों लोगों की मस्ती को फैंस काफी पसंद भी करते हैं.

अनुपम खेर की मां के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक्टर न बताया कैसी हैं उनकी तबीयत
अनुपम खेर (Image Credit: Twitter)

कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहें हैं. इसकी चपेट में अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी (Dulari) समेत उनके भाई, भाभी और भतीजी भी आ गए हैं. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के जरिये सभी को दी थी. जिसके बाद से अनुपम खेर की मां का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है. हालांकि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से उनकी मां की तबीयत कैसे है इस बात की जानकारी नहीं लग पा रही थी. लेकिन अब खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है .

अनुपम खेर ने ट्वीट करके बताया कि उनकी मां दुलारी किस तरह से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं. उन्होंने लिखा कि मां पहले से बेहतर हैं. जय श्री राम. जाहिर है अनुपम का ये ट्वीट उनके तमाम चाहनेवालों के लिए एक राहत की खबर है. यह भी पढ़े: बच्चन फैमिली के बाद अनुपम खेर की मां समेत परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दे कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर कई बार अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं. वीडियो में दोनों लोगों की मस्ती को फैंस काफी पसंद भी करते हैं. ऐसे में जैसे ही अनुपम खेर ने सभी को बताया कि उनकी मां संग भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. तमाम लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे. लेकिन अब अनुपम की तरफ से उनकी मां की हेल्थ को लेकर दी गई अपडेट बेशक काफी अहम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).