फिल्म 'फन्ने खान' में शम्मी कपूर के इस गाने पर थिरकते हुए नजर आएंगे अनिल कपूर
फिल्म 'फन्ने खान' के टीजर और ट्रेलर ने सभी को काफी इम्प्रेस किया है. इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म में कई गाने भी रिलीज किए जा चुके है लेकिन फिल्म का अगला गाना आपको शम्मी कपूर की याद दिलाएगा.
फिल्म 'फन्ने खान' के टीजर और ट्रेलर ने सभी को काफी इम्प्रेस किया है. इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म के कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं लेकिन फिल्म का अगला गाना आपको शम्मी कपूर की याद दिलाएगा. खबरों की माने तो इस फिल्म का अगला सॉन्ग शम्मी कपूर की फिल्म 'प्रिंस' के गीत 'बदन पे सितारें लपेटे हुए' का रीक्रिएट्ड वर्जन होगा. अनिल कपूर को इस गाने पर थिरकते हुए देखा जाएगा. इस गीत का म्यूजिक और बोल पहले जैसे ही रहेंगे. बस इस बार कोई और गायक की आवाज हमें सुनने को मिलेगी.
इस गाने के ओरिजिनल वर्जन में मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी. शम्मी कपूर और वैजंतीमाला इस गाने में नजर आए थे. अतुल मांजरेकर ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि, "अनिल कपूर का यह पसंदीदा गाना है. गाने के वीडियो में अनिल कपूर को शम्मी कपूर के कुछ फेमस डांस स्टेप्स करते हुए देखा जाएगा."
इससे पहले शुक्रवार को इस फिल्म का एक नया गाना भी रिलीज कर दिया गया था. इस गीत का नाम है 'अच्छे दिन'. अनिल कपूर और राजकुमार राव पर इस गाने को फिल्माया गया है. अमित त्रिवेदी ने इस गाने का म्यूजिक दिया है और उन्होंने ही इसे गाया भी है.
Jab sapna dekh hi liya hai, toh #AchcheDin ka bharosa bhi rakhiye!
Please lend your ear to my favorite song #FanneyKhanhttps://t.co/JvzQ3VjcBG#AishwaryaRaiBachchan @RajkummarRao @divyadutta25 @ItsAmitTrivedi @Irshad_Kamil @TSeries @RakeyshOmMehra @ROMPPictures @AtulManjrekar
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) July 20, 2018
यह फिल्म 3 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

